मथुरा, 14 जनवरी । श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान ने शनिवार दोपहर महावन क्षेत्र के मनोहरपुर ग्राम सभा में गरीब, बेसहारा और निराश्रित विधवा दो सौ महिलाओं को शॉल का वितरण किया गया। साथ ही खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कराया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम सभा के लोगों ने बहुत बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी चंदन सिंह प्रेमी राष्ट्रीय संरक्षक अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने की, तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। लोगों को इस संस्था की तरह गरीब, बेसहारा लोगों की मदद करने की पहल करनी चाहिए।
संस्था की अध्यक्षा श्रीमती उषा देवी ने कहा कि हमारी संस्था के द्वारा गरीब असहाय के लिए लगातार मदद कर रही है, भविष्य में भी हर संभव सहायता जारी रहेगी। कार्यक्रम के अंत में चंदन सिंह प्रेमी नए कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशेष रुप से पूर्व प्रधान देवकीनंदन, शिव सिंह, लाखन सिंह, कंचन सिंह, भगवान सिंह, अजीत सिंह, अविनाश सिंह, अंकित सिंह, या लाल, श्रीमती जया सिंह, श्रीमती दिव्या, रेखा कुमारी एवं बबीता देवी का विशेष सहयोग रहा।