मुंबई, 9 अक्टूबर । वसई पूर्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा वसई-विरार जिला का पद वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह का आयोजन भाजपा वसई विरार उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने किया, इसमें वसई विरार जिला क्षेत्र में उत्तर भारतीयों के हित में तत्पर रहने वाले, सामाजिक कार्यों में भागीदारी सुनिश्चित करने वाले लोगों को जिला उपाध्यक्ष तथा जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। समारोह के दौरान सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यदि किसी भी समाज से सर्वाधिक वोट मिलेंगे, तो वसई विरार के उत्तर भारतीय समाज से ही मिलेंगे। वरिष्ठ पदाधिकारियों और पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनका मनोबल बढ़ाया।
समारोह में प्रमुख अतिथि के तौर पर महाराष्ट्र प्रदेश की सचिव, वसई-विरार तथा पालघर की प्रभारी और पालघर लोकसभा की संयोजक श्रीमती रानी द्विवेदी, भाजपा वसई विरार जिलाध्यक्ष महेंद्र पाटील, भाजपा उ.भा.मो. महाराष्ट्र प्रदेश के महामंत्री प्रद्युम्न शुक्ला, मुख्य अतिथि के तौर पर 131 बोईसर विधान सभा के चुनाव प्रभारी विलास तरे, 132 नालासोपारा विधान सभा के चुनाव प्रभारी राजन नाईक, 133 वसई विधान सभा चुनाव प्रभारी मनोज पाटील, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंह, भाजपा उ.भा.मो. महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रतन मिश्रा, वसई विरार जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव (संजू), भाजपा उ.भा.मो. महाराष्ट्र प्रदेश सचिव कपिल वर्मा, भाजपा उ.भा.मो. महाराष्ट्र प्रदेश सचिव चंद्रप्रकाश मिश्रा, वसई विरार महामंत्री जे.पी. सिंह, वसई विरार महामंत्री अभय कक्कड़, श्रीमती प्रज्ञा पाटील, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र म्हात्रे, जिला सचिव रामवृक्ष यादव, वसई विरार सचिव अशोक यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता नागेंद्र तिवारी, वसई विरार सचिव अमित दुबे, भाजपा वसई विरार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सौ कंचन झा, वसई विरार युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत तिवारी, वसई विरार स्लम सेल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, वसई विरार जिला उपाध्यक्ष भूषण किणी, वसई पूर्व दक्षिण मंडल अध्यक्ष सूर्यकांत वाघमारे, वसई पूर्व उत्तर मंडल अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर, दत्तात्रेय पाटील, जयप्रकाश पाण्डेय, सूर्यकांत मिश्रा और वसई विरार जिला के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारत माता की जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।