तेंदुए के हमले में दो लोग घायल

तेंदुए के हमले में दो लोग घायल

जोरहाट (असम), 09 नवंबर । जोरहाट जिले के मोरियानी शहर के बीचोंबीच तेंदुए का आतंक जारी है। मोरियानी की फॉरेस्ट कॉलोनी में आज सुबह तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मोरियानी रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों घायलों की पहचान पुण्य खाखलारी और प्रशांत गोगोई के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगायी है।