उत्तराखंड : त्यागपत्र देने के बाद सांसद डा. सत्यपाल सिंह को गुरुकुल के कुलाधिपति पद से किया बर्खास्त

हरिद्वार, 02 जनवरी । आर्य प्रतिनिधि सभा-पंजाब, हरियाणा और दिल्ली ने उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और लोकसभा सदस्य डा. सत्यपाल सिंह को कुलाधिपति के पद से बर्खास्त कर दिया है। हालांकि बर्खास्तगी से पूर्व डा. सत्यपाल सिंह 30 दिसम्बर 2022 को ही अपने पद से त्यागपत्र दे चुके हैं।

आर्य प्रतिनिधि सभा-पंजाब के प्रधान सुदर्शन शर्मा, आर्य प्रतिनिधि सभा- हरियाणा के प्रधान राधाकृष्ण आर्य और दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य ने रविवार देर शाम को गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और लोकसभा सांसद डा. सत्यपाल सिंह को कुलाधिपति के पद से बर्खास्त कर दिया। हालांकि डा. सिंह ने दो दिन पहले यानी 30 दिसम्बर 2022 को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।

सांसद डा. सत्यपाल सिंह को सम विश्वविद्यालय में प्रशासनिक शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए बर्खास्त किया गया है। डा. सिंह ने सभा के तीनों प्रधानों को 30 दिसम्बर 2022 को अपने पद से त्यागपत्र देने का पत्र भेज दिया था।