सतना, 15 मार्च । चित्रकूट में शुक्रवार शाम कानपुर से घूमने आए एक छात्र की मंदाकिनी नदी में डूब गया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच घंटे बाद देर रात छात्र के शव काे बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जानकीकुंड अस्पताल भेज दिया है। जहां आज शनिवार काे पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया जाएगा।
जानकारी अनुसार कानपुर निवास देवेश तिवारी (19) बी फार्मा का छात्र था। शुक्रवार काे अपने तीन दाेस्ताें के साथ चित्रकूट घूमने आया था। शाम साढ़े पांच बजे सभी दाेस्त आरोग्यधाम घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान देवेश गहरे पानी में चला गया। उसके दोस्तों ने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास मौजूद लोग नदी में उतरे, लेकिन देवेश का पता नहीं चल सका। नयागांव थाना प्रभारी डीआर शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से रात में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद देर रात देवेश का शव बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन चित्रकूट पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जानकीकुंड अस्पताल भेज दिया है।