मराठा आरक्षण न मिलने पर क्रांति मोर्चा ने 10 दिन के भीतर आंदोलन की चेतावनी दी

मराठा आरक्षण न मिलने पर क्रांति मोर्चा ने 10 दिन के भीतर आंदोलन की चेतावनी दी

मुंबई। मराठा क्रांति मोर्चा ने राज्य सरकार को 10 दिन में कानूनी दायरे में रहकर मराठा आरक्षण देने की चेतावनी दी है। मराठा क्रांति मोर्चा के नेता मनोज जारंगे पाटिल ने कहा कि अगर इस दौरान मराठा समाज को कानूनी दायरे में टिकाऊ आरक्षण नहीं मिला, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

मनोज जारंगे पाटिल शनिवार को जालना स्थित अंतरवाली सराटी गांव में मराठा समाज की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि मराठा समाज को एक महीने के अंदर आरक्षण दिया जाएगा। इसी वजह से उन्होंने भूख हड़ताल खत्म की थी। इस आश्वासन के हिसाब से सरकार को दस दिनों में मराठा समाज को आरक्षण देना है। उन्होंने कहा कि वे मराठा समाज को आरक्षण मिलने तक चुप नहीं बैठने वाले हैं। उन्होंने मराठा समाज को शांति बनाए रखते हुए इसके आगे आंदोलन करने की अपील की है।

मनोज जारंगे पाटिल ने कहा कि सरकार में बैठे कुछ नेता मराठा समाज के आंदोलन पर अनायास सवाल खड़ा कर रहे हैं। सरकार को इन नेताओं पर अंकुछ लगाना चाहिए। साथ ही वकील गुणरत्न सदावर्ते पर भी मनोज जारंगे ने नाराजगी जताई है। बता दें कि वकील गुणरत्न सदावर्ते ने मनोज जारंगे की गिरफ्तारी की मांग की थी। मनोज जारंगे ने कहा कि गुणरत्न सदावर्ते उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खास है, इसलिए फडणवीस को सदावर्ते को समझाना चाहिए।