मप्रः भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में आज वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

भोपाल, 15 सितंबर । भाजपा द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में आज (शुक्रवार) पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि पार्टी की विंध्य क्षेत्र की जन आशीर्वाद यात्रा आज कटनी जिले की विजयराघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिलहरी से प्रारंभ होकर बरही, सिनगौड़ी, देवराकला, देवसरी, कांटी, धौरा, शिवड़ी, बसाड़ी, रोहरिया, बड़वारा होते हुए हीरापुर कौडिया पहुंचेगी। यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एवं वरिष्ठ नेता प्रभात झा शामिल होंगे।

महाकौशल क्षेत्र की जन आशीर्वाद आज छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा के नांदनवाड़ी से प्रारंभ होकर मैनीखापा, हीराबाड़ी, खुमकला, नवेगांव, छिन्दीकामथ, नीमढाना, जुन्नारदेव, पाला चौरई, अम्वाड़ा, इकलहरा, बड़कुही, चांदामेटा होते हुए परासिया पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि शामिल होंगे। इंदौर संभाग की यात्रा अलीराजपुर के जोबट से प्रारंभ होकर आम्बुआ, चन्द्रशेखर आजादनगर, झाबुआ के राणापुर होते हुए झाबुआ शहर में पहुंचेगी। यात्रा में शामिल रहेंगे। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रहलाद पटेल शामिल रहेंगे।

मालवा क्षेत्र की यात्रा आज शाजापुर के टंकी चौराहा से प्रारंभ होकर सांपखेड़ा, आलाउमरोद, बिकलाखेड़ी, तिलावद गोविंद, बेरछा, रंथभंवर, देंदला जोड़, मकोड़ी, सकरई, रानी बड़ोद, अजनई जोड़, पटलावदा, राणोगंज, शुजालपुर, फतेहपुर, भीलखेड़ा, कालापीपल पहुंचेगी। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल रहेंगे। वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा अशोकनगर के खनियादाना से प्रारंभ होकर हसारी, गोधन, पांडरी, चंदेरी, चकेरी, सेहराई, साजनमउ, मुंगावली, तारई, बरखेड़ा, पिपरई, सिंगौंन, रहटपास, कजराई, परासरी, पिपनावदा, कोलुआ होते हुए अशोकनगर शहर पहुंचेगी। केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेन्द्र खटीक, केन्द्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबीरानी मौर्य शामिल रहेंगी।