जलगांव जिले में अनियंत्रित कार ने स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत व दो घायल

जलगांव जिले में अनियंत्रित कार ने स्कूली बच्चों को कुचला, दो की मौत व दो घायल

मुंबई, 5 जनवरी। जलगांव जिले के पाचोरा में गोराडखेरा गांव के पास शुक्रवार को सुबह तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने चार स्कूली बच्चों को कुचल दिया। इस घटना में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और दो बच्चे घायल हो गए। दोनों घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पाचोरा पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह पाचोरा में गोराडखेड़ा गांव के चार बच्चे स्कूल जा रहे थे। उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने अचानक इन बच्चों को कुचल दिया। इसके बाद कार पलट गई। इस हादसे में सुभाष पाटिल और दुर्वा पाटिल नामक बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा परशुराम पाटिल और रितुजा भोइटे घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद गांव वालों ने कार में सवार पांच लोगों को पलटी कार से बाहर निकाला और पाचोरा पुलिस के हवाले कर दिया। गांव वालों ने ही घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है। पाचोरा पुलिस स्टेशन की टीम कार में सवार पांचों से पूछताछ कर रही है।